उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने पद का कार्यभार संभालने के साथ ही पार्टी के ढाँचे में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है।
एमएलसी अरविन्द यादव को पार्टी से निकाला:
- शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का पद सँभालते ही पार्टी के ढाँचे में परिवर्तन शुरू कर दिया है।
- शिवपाल सिंह यादव ने रामगोपाल यादव के भांजे अरविन्द यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
- अरविन्द सिंह का यह निष्कासन 6 सालों के लिए है।
- अरविन्द को पार्टी से निकालने की वजह अवैध शराब और जमीनों पर अवैध कब्ज़ा बताया गया है।
- इसके अतिरिक्त इटावा के विवादित प्रधान चंदगी राम को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
पार्टी प्रवक्ता और प्रमुख महासचिव भी बदले:
- इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने रविवार को ही पार्टी के प्रवक्ता पद से राजेंद्र चौधरी को हटाया था।
- इतना ही नहीं प्रमुख महासचिव अरविन्द सिंह गोप को भी शिवपाल सिंह ने उनके पद से वंचित कर दिया था।
- शिवपाल सिंह ने दोनों ही पद अपने करीबियों को सौंप दिए हैं।
- पार्टी के नए प्रवक्ता अंबिका चौधरी और प्रमुख महासचिव ओम प्रकाश सिंह बनाये गए हैं।
- गौरतलब है कि, सपा के घमासान में ये दोनों ही शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़े नजर आये थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार