सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज आधिकारिक रूप से अपना 7 कालिदास मार्ग पर बना आवास खाली कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश कैबिनेट मंत्री की हैसियत से यह आवास आवंटित हुआ था। मालूम हो कि शिवपाल ने मंत्री पद छीने जाने के बाद ही आवास खाली कर दिया। उन्होंने आवास से अपनी नेमप्लेट भी उतरवा दी थी, यहीं नहीं पूर्व मंत्री ने इस आवास से अपनी निजी सामान भी शिफ्ट करा दिया था।

  • आज शिवपाल यादव ने राज्य संपत्ति अधिकारी को पत्र भेजकर आधिकारिक तौर पर आवास खाली कर दिया।
  • इसके साथ ही 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास के टेलीफोन कनेक्शन भी काट दिये गये हैं।
  • शिवपाल विक्रमादित्य मार्ग पर बने आवास में पहले ही शिफ्ट हो चुके थें।
  • आज उन्होंने आधिकारिक रूप से 7 कालिदास मार्ग स्थित आवास को छोड़ दिया।

सुरक्षा, नेमप्लेट, आवास सब कुछ छोड़ा:

  • इससे पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके पार्टी में सबकुछ ठीक होने का संदेश दिया था।
  • मुलायम ने साफ किया कि संगठन शिवपाल चलाएंगे और सरकार की कमान अखिलेश के हाथों में होगी।
  • लेकिन मुलायम सिंह का सुलह का यह फार्मूला फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है।
  • मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने के बाद पहले तो शिवपाल यादव ने अपनी सुरक्षा और सरकारी गाड़ियां छोड़ दी।
  • उसके बाद बुधवार सुबह शिवपाल ने अपने आवास से नेमप्लेट भी हटा ली।
  • इसके बाद उन्होंने आवास छोड़कर सरकार से अलग होने का संदेश दे दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें