उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बर्खास्तगी के बाद सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की, जिसमें खुद के सम्मान पर लगी चोट का जवाब उन्होंने सीएम अखिलेश को दिया।

प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल के समर्थन में नारेबाजी:

  • कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की।
  • जिसमें उन्होंने अपने सम्मान की चोट का जवाब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया।
  • वहीँ प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल समर्थकों ने नारेबाजी की।
  • प्रेस कांफ्रेंस को ज्यादा लम्बा न खींचते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने तीन प्रमुख बातों में अपनी बात जनता के सामने रखी।

1.सीधा आरोप लगा दिया:

  • कैबिनेट से बर्खास्तगी के बाद आहत शिवपाल सिंह ने अपने समर्थकों और मीडिया की उपस्थिति में कांफ्रेंस की।
  • जिसमें बर्खास्तगी के विषय पर शिवपाल ने कहा कि, सीधा आरोप लगा दिया।
  • वहीँ शिवपाल सिंह ने ये भी कहा कि, बर्खास्तगी चिंता नहीं है, चुनाव पर ध्यान देंगे।

2.नेताजी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव:

  • रविवार को कैबिनेट से बर्खास्त हुए शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नेताजी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव।
  • शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि, सीधा आरोप लगा दिया।
  • वहीँ बर्खास्तगी पर शिवपाल ने कहा कि, बर्खास्तगी की चिंता नहीं है, सामने चुनाव हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, नेताजी ने बहुत मुश्किलों से पार्टी को खड़ा किया है।

3.सीबीआई से बचने के लिए बड़े नेता मिले भाजपा से:

  • प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव ने बिना नाम लिए रामगोपाल पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, पार्टी के बड़े नेता सीबीआई से बचने के लिए भाजपा से मिल गए हैं।
  • शिवपाल ने आगे कहा कि, चुनाव का वक़्त है, जनता के साथ चलेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें