[nextpage title=”shivpal” ]

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसमें उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। यहाँ पर उन्हें अपनी नयी पार्टी के गठन का ऐलान करना था मगर उन्होंने शिवपाल यादव को धोखा देते हुए ऐसा नहीं किया। इसके बाद सपा नेता शिवपाल यादव लोहिया ट्रस्ट (lohiya trust) पहुँचे जहाँ उन्होंने बड़ा बयान दिया।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

शिवपाल ने दिया बयान :

  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह के आदेश को ही शिवपाल यादव लगातार मानते आये हैं।
  • मीडिया द्वारा नयी पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताजी का आदेश माना जायेगा।
  • जब शिवपाल यादव द्वारा नयी पार्टी/मोर्चा के गठन की पूरी तैयारी हो गयी थी।
  • तभी मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान करने से मना कर दिया।
  • साथ ही कहा कि मैं सपा अध्यक्ष के फैसलों के खिलाफ मगर आशीर्वाद अखिलेश के साथ रहेगा।
  • मुलायम सिंह यादव हमेशा से अपने फैसलों से सियासी बाजी को पलटते रहें हैं।
  • महागठबंधन से चुनाव के बिलकुल पहले अलग होकर मुलायम ने अन्य दलों को झटका दिया था।

ये भी पढ़ें, मुलायम का ऐलान, वे फिर बनेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • मगर अपने ही भाई और सपा नेता शिवपाल यादव को मुलायम ने पहली बार झटका दिया है।
  • मुलायम ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में सीधे तौर पर नयी पार्टी बनाने की बात को खारिज कर दिया था।
  • उन्होंने कहा था कि मैं अखिलेश के फैसलों से असहमत हूँ मगर नयी पार्टी नहीं बनाऊंगा।
  • मुलायम की प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवपाल यादव लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर पहुँचे थे।
  • उन्होंने मायूस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कुछ समय इंतजार करें, जल्द कोई फैसला लिया जायेगा।
  • इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शिवपाल ने नया मोर्चा बनाने का संकेत दिया।
  • मुलायम की इस प्रेस कांफ्रेंस में इटावा, मैनपुरी से कई कार्यकर्ता लोहिया ट्रस्ट पहुँचे थे।

ये भी पढ़ें, राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें