[nextpage title=”shivpal” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस अधिवेशन के पहले से समाजवादी पार्टी में सुलह की खबरें आनी तेज हो गयी थी। अब शिवपाल यादव (shivpal yadav) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

शिवपाल बन सकते हैं पार्टी महासचिव :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गयी है।
  • इसके बाद से सभी को अब शिवपाल यादव के पार्टी में सक्रिय होने का इंतजार है।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले सपा में दोनों गुटों के बीच सुलह की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था।
  • अखिलेश के आगरा रवाना होने के पहले शिवपाल ने उन्हें फोन पर अग्रिम बधाई दी थी।
  • इसके बाद अखिलेश के अध्यक्ष बनते ही शिवपाल ने ट्वीट कर अपना आशीर्वाद दिया था।
  • इस अधिवेशन में शिवपाल यादव के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनने की चर्चाएँ थी।
  • मगर शिवपाल सपा के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं पहुंचे थे।
  • शिवपाल यादव यूपी के चुनाव के बाद से अखिलेश के प्रति आक्रामक रुख दिखाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें, अध्यक्ष बनने के बाद निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव

  • मगर बीते दिनों मुलायम सिंह यादव की प्रेस कांफ्रेंस के बाद उनके तेवर बदले दिख रहे हैं।
  • अब अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद शायद शिवपाल ने अपने हथियार डाल दिए हैं।
  • इसके बाद से शिवपाल को फिर से पार्टी में सक्रिय करने की कोशिशें शुरू हो गयी हैं।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव ने प्रमुख महासचिव का नया पद सृजित किया था।
  • इसके बाद से चर्चाएँ है कि शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है।
  • सूत्र बताते है कि अखिलेश ने अब मुलायम के सुलह के फार्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है।
  • इसके तहत बहुत जल्द शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश: योगी सरकार कराए नोएडा एनकाउंटर की CBI जांच

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें