Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने कहा देश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

शिवपाल यादव ने कहा देश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

समाजवादी पार्टी से शिवपाल यादव ने अपनी अलग सियासी राह चुन ली है। उन्होंने ‘समाजवादी सेकुलर मोर्चा’ बनाने का ऐलान करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। शिवपाल के ताल ठोकने के बाद ये साफ हो गया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीजेपी से मुकाबला करने के साथ-साथ अपने चाचा से भी दो-दो हाथ करने होंगे। इसके अलावा उन्होंने खुद भी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने वाली सीटो को लेकर खबरें आना शुरू हो गयी हैं।

पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव :

सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले तक वे खुद को सिर्फ यूपी की सियासत तक सीमित रखते थे लेकिन अब वे राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक देने की तैयारी कर रहे हैं। शिवपाल ने कहा कि मैं पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शिवपाल किस संसदीय सीट से ताल ठोकेंगे। इसे लेकर सियासी गलियारों में कई खबरें आना शुरू हो गयी हैं।

फिरोजाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव :

फिरोजाबाद लोकसभा सीट सपा की मजबूत सीटों में से एक है। वर्तमान में यहाँ पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद है। सपा के लिए बहुत मजबूत सीट नहीं मानी जाती है। 2009 में यहाँ से अखिलेश यादव जीते थे लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव उतरी लेकिन कांग्रेस के राजबब्बर से हार गईं थी। फिरोजाबाद में शिवपाल के समर्थकों की संख्या काफी अधिक है और सपा के बागी विधायक हरिओम यादव भी शिवपाल खेमे के माने जाते है। ऐसे में उनके इस सीट से उतरने की संभावनाएं सबसे अधिक है। हालाँकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

Related posts

डॉ कफील ने कमलेश पासवान पर लगाया भाई पर जानलेवा हमले का आरोप

Bharat Sharma
7 years ago

25 हजार के इनामी हाइवे के लुटेरे से मुठभेड़, पुलिस गोली से हुआ घायल

Desk
2 years ago

हरदोई : तीन युवकों पर नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Bhupendra Singh Chauhan
7 years ago
Exit mobile version