[nextpage title=”shivpal singh yadav” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच खाई अब किसी से छुपी नहीं है। समाजवादी परिवार की कलह शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच से हु शुरू हो गयी थी। वहीँ लगातार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिवपाल सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से कई बार सार्वजनिक मंच से आरोप लगा चुके थे। जिससे शिवपाल सिंह यादव काफी आहत थे।

अगले पेज पर जानें किस पार्टी के निशान पर शिवपाल सिंह लड़ेंगे चुनाव:

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal singh yadav2″ ]

लोक दल के निशान पर लड़ेंगे शिवपाल सिंह चुनाव:

  • पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मौजूदा घटनाक्रमों से काफी आहत थे।
  • जिसके बाद भी शिवपाल सिंह यादव टिकट न मिलने की सूरत में चुनाव लड़ेंगे।
  • सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव लोक दल के चुनाव निशान पर चुनाव में शामिल होंगे।
  • गौरतलब है कि, लोक दल का चुनाव निशान खेत जोतता किसान है।

जसवंतनगर से विधायक हैं शिवपाल सिंह यादव:

  • पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मौजूदा समय में जसवंतनगर सीट से विधायक हैं।
  • ज्ञात हो कि, शिवपाल सिंह यादव मौजूदा समय में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले सपा विधायक हैं।
  • गौरतलब है कि, लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बुधवार को सपा प्रमुख से मुलाकात की थी।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि, मुलायम समर्थक लोक दल के चिन्ह पर चुनाव लड़ सकते हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें