[nextpage title=”shivpal” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन के पहले सपा में सुलह की कोशिशें तेज हो गयी हैं। इस बीच अखिलेश और मुलायम-शिवपाल (shivpal yadav) खेमों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

 हो सकती है सुलह :

  • अखिलेश ने विशेष अधिवेशन में मुलायम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया था।
  • साथ ही शिवपाल यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था।
  • इसके बाद से सपा में अखिलेश और मुलायम-शिवपाल दो गुट बन गए थे।
  • मगर अब समाजवादी पार्टी में सुलह होती हुई दिखाई दे रही है।
  • मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद मिलने के बाद अखिलेश उनसे मिलने पहुंचे थे।
  • इस दौरान अखिलेश ने मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया था।
  • खबर है कि इस निमंत्रण को मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार कर लिया था।
  • अब सपा के दोनों गुटों में सुलह कराने की कोशिश मुलायम सिंह स्वयं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें, नारद राय के बाद एक और बसपा नेता ने छोड़ी पार्टी

दोपहर तक हो सकती है सुलह :

  • सूत्रों के अनुसार आज दोपहर तक सपा के दोनों दिग्गज नेताओं में सुलह हो जायेगी।
  • मुलायम सिंह ने खुद इस बारे में अखिलेश और शिवपाल से बात की है।
  • सूत्र कहते हैं कि शिवपाल अपने लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद चाहते हैं।
  • साथ ही शिवपाल चाहते है कि उनके निकाले गए करीबियों को वापस पार्टी में लिया जाये।
  • मुलायम इसके लिए तैयार हैं मगर आख़िरी फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना है।
  • इसके पहले सपा परिवार में सुलह के संकेत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम दे चुके हैं।
  • आप तौर पर सपा नेता कई बार शिवपाल यादव के बारे में बात करने से बचते दिखाई देते हैं।
  • मगर नरेश उत्तम ने कानपुर में शिवपाल पर बात करते हुए उनकी तारीफ भी की।
  • उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह यादव हमारे नेता हैं और शिवपाल यादव सारथी हैं।
  • साथ ही कहा था कि ये दोनों ही नेता सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल जरूर होंगे।

ये भी पढ़ें, शिवपाल यादव हो सकते हैं जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें