Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फरवरी में शिवपाल यादव कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

shivpal yadav

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी में लंबे समय से सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी से आहत होकर उन्होंने बीते दिनों नयी पार्टी बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी मगर ऐन वक्त पर मुलायम सिंह यादव के पलट जाने के कारण शिवपाल को झटका लगा था। मगर अब शिवपाल यादव ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को झटका देने की पूरी तैयारी कर ली है।

लोकसभा चुनाव में खोलेंगे पत्ते :

सपा विधायक शिवपाल यादव ने अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं। चर्चाएँ हैं कि वे फरवरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी लोकदल नाम से नयी पार्टी बनाने वाले हैं। हालाँकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकरिक ऐलान नहीं किया गया है मगर सियासी गलियारों में शिवपाल यादव की नाराजगी को लेकर बड़ी बातें हो रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा और निकाय चुनाव में नजरअंदाज कर दिए जाने के बाद चर्चा है कि शिवपाल यादव आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। उनके बातों से भी कुछ ऐसा ही आभास हो रहा है।

कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल :

समाजवादी पार्टी में चल रही रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि फरवरी में आर-पार का फैसला हो जायेगा। मुलायम सिंह यादव साथ आ गये तो वे नयी पार्टी का निर्माण करेंगे। साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी के साथ न आने पर वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अब देखना है कि शिवपाल यादव के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में कौन सा नया भूचाल दिखाई देता है। शिवपाल यादव के तेवर इस समय काफी गर्म दिखाई दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश ने बदला सपा व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव

Related posts

सगाई में खाना खाने के दौरान तीन दर्जन लोगों को हुई फ़ूड पॉइजनिंग

Short News
6 years ago

इलाहाबाद : हिन्दू कोर्ट गठित किए जाने के हिन्दू महासभा के बयान के खिलाफ जनहित याचिका

Bhupendra Singh Chauhan
6 years ago

गुजरात: सूरत-भुज में जनसभा करेंगे CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version