Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दिल्ली: राहुल गांधी के बाद शिवपाल यादव ने की चुनाव आयुक्‍त से मुलाकात

समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों चुनावी तैयारियों में लगे हैं जिन्हें इससे सबसे बड़ा झटका लगा है। शिवपाल का दावा है कि सपा में हो रही अवहेलना और उपेक्षा के कारण ही ये मोर्चा बनाया गया है। शिवपाल के इस मोर्चे में लगातार एक के बाद एक नेता शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा अब शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे को राजनैतिक दल बनाने के लिए चुनाव आयोग से मुलाकात की है।

दिल्ली पहुंचे शिवपाल यादव :

देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद शिवपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्‍त से मुलाकात की है। इस दौरान शिवपाल यादव ने चुनाव आयुक्‍त से मिलकर हाल ही में बनाए समाजवादी सेक्‍युलर मोर्चा के पंजीकरण को लेकर बातचीत की है। सपा के बागी नेता शिवपाल यादव की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कई सियासी मायनें निकाले जाने लगे हैं। शिवपाल यादव पहले ही सपा-बसपा और कांग्रेस के महागठबंधन में उनके मोर्चे को भी रखे जाने की वकालत कर चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी से उनका मिलना किसी बड़ी सियासी हलचल की तरफ इशारा कर रहा है।

मोर्चे ने बनाये मंडल प्रभारी :

इसके पहले शिवपाल यादव ने लखनऊ से अपने मोर्चे के 14 मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें राम दर्शन यादव को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया, जबकि देवेन्द्र गुप्ता को आगरा मंडल का चार्ज दिया गया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से शिवपाल यादव लगातार मोर्चे के विस्तार में लगे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नौ प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की थी। इसमें उन्होंने शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान और अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

वाराणसी के दौरे पर पीएम मोदी देंगे ‘महामना’ का तोहफा

Kamal Tiwari
7 years ago

बॉलीवुड फिल्म निर्माता शिरीष कुंद्रा पर हजरतगंज में FIR दर्ज!

Sudhir Kumar
8 years ago

कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर, आज शाम पहुंचेंगे अमेठी!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version