Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक के घर चाय पीने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पदाधिकारियों के साथ बैठ कर संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। इसके अलावा सपा और बसपा के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाली सीटों को लेकर अखिलेश यादव लगातार पार्टी नेताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। इस बीच गोरखपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के कद्दावर और सीएम योगी के सबसे करीबी विधायक से मुलाकात की है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

गोरखपुर पहुंचे शिवपाल यादव :

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे हुए थे। यहां नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी आमंत्रित थे। शादी में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की। इसके बाद नगर भाजपा विधायक ने उन्हें दाउदपुर स्थित अपने घर चाय पर आमंत्रित किया जिसे शिवपाल यादव ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके बाद सुबह शिवपाल यादव विधायक डॉ. अग्रवाल के घर पहुंचे। इस दौरान शिवपाल के साथ निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी के चाचा अजीत मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे थे। सपा नेता शिवपाल यादव का विधायक के आवास पर पहुँचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शिवपाल के साथ भाजपा विधायक ने चाय पीने के बाद नाश्ता भी किया।

मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट :

सपा नेता शिवपाल और भाजपा नेता की मुलाकातट पर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सफाई दी। उन्होंने इस मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार बताते हुए इसके राजनीतिक निहितार्थ न निकालने को कहा है। चाय पीने के बाद शिवपाल यादव ने डॉ. अग्रवाल के साथ नाश्ता किया। करीब 1 घंटे रुकने के बाद शिवपाल यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गए। नगर भाजपा विधायक ने कहा कि सत्ता पक्ष में होने के बाद भी उनके विपक्ष के कई नेताओं से अच्छे संबंध हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 20 वर्षों से वो लोग साथ हैं। लिहाजा उन्हें गोरखपुर आने पर चाय पर आमंत्रित किया था। इसका कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

Related posts

मुजफ्फरनगर: निजी कपड़ा शोरूम के उद्घाटन में DIG संग पहुंचा पुलिस महकमा

Shivani Awasthi
6 years ago

गांधीगिरी: गुलाब का फूल लेकर कर रहे ‘पद्मावत’ न देखने की अपील

Kamal Tiwari
7 years ago

अम्बेडकरनगर – जिला मुख्यालय के घनी आबादी के बीच मिला अवैध पटाखे का गोदाम

Desk
6 years ago
Exit mobile version