समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों के तहत ख़ास रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके तहत वे अब हिन्दू वेशभूषा में भी दिखाई देते हैं जिसे लेकर भाजपा खेमें में हलचल मची हुई है। बीते दिनों वाराणसी में अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में भगवा पगड़ी पहने दिखाई दिए थे जिसके बाद से नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी थी। अब अखिलेश यादव के इस तरह भगवा पगड़ी पहनने पर प्रगतिशील सपा ने बड़ा बयान दिया है।

अखिलेश यादव पर बोला हमला :

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव भरत सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है इसलिए शिवपाल सिंह यादव को अपनी अलग पार्टी का गठन करना पड़ा था। अखिलेश यादव के भगवा पगड़ी पहनने पर उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवाद की राजनीति छोड़कर संप्रदायवाद की राजनीति पर उतर चुके हैं।

भाजपा की राह पर चले अखिलेश :

उन्होने कहा कि देवी-देवताओं और भगवान राम के नाम पर भाजपा राजनीति करती आयी है। अब उसी राह पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चल रहे हैं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी में गोवर्धन पूजा पर भगवा पगड़ी पहन कर समाज को भ्रमित करने का काम अखिलेश यादव ने किया है।

उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के लिए पार्टियों में हिन्दुत्व की होड़ मच गई है। बीते 8 नवंबर को बनारस में एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भगवा पगड़ी पहन कर भाषण दिया था। इसके बाद से उनके इस कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गयी थी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें