Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के भगवा पगड़ी पहनने पर भड़की प्रगतिशील सपा, बताया संप्रदायवादी

shivpal yadav

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों के तहत ख़ास रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके तहत वे अब हिन्दू वेशभूषा में भी दिखाई देते हैं जिसे लेकर भाजपा खेमें में हलचल मची हुई है। बीते दिनों वाराणसी में अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में भगवा पगड़ी पहने दिखाई दिए थे जिसके बाद से नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी थी। अब अखिलेश यादव के इस तरह भगवा पगड़ी पहनने पर प्रगतिशील सपा ने बड़ा बयान दिया है।

अखिलेश यादव पर बोला हमला :

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव भरत सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है इसलिए शिवपाल सिंह यादव को अपनी अलग पार्टी का गठन करना पड़ा था। अखिलेश यादव के भगवा पगड़ी पहनने पर उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवाद की राजनीति छोड़कर संप्रदायवाद की राजनीति पर उतर चुके हैं।

भाजपा की राह पर चले अखिलेश :

उन्होने कहा कि देवी-देवताओं और भगवान राम के नाम पर भाजपा राजनीति करती आयी है। अब उसी राह पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चल रहे हैं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी में गोवर्धन पूजा पर भगवा पगड़ी पहन कर समाज को भ्रमित करने का काम अखिलेश यादव ने किया है।

उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के लिए पार्टियों में हिन्दुत्व की होड़ मच गई है। बीते 8 नवंबर को बनारस में एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भगवा पगड़ी पहन कर भाषण दिया था। इसके बाद से उनके इस कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गयी थी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

पतंजलि पर 75 हजार का जुर्माना, कंपनी के टूथब्रश के पैक पर मात्रा का जिक्र नहीं, बांट-माप विभाग ने लगाया जुर्माना, विभाग ने यह एक तरीके का भ्रामक विज्ञापन है।

Desk
6 years ago

हमारी पार्टी, भाई भतीजे, भाई बेटे, कोई अकेली महिला या परिवार की पार्टी नहीं है-विनीत शारदा

Desk
6 years ago

भाजपा नेत्री को टिकट न मिलने से लगा सदमा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

Desk
4 years ago
Exit mobile version