Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फर्रुखाबाद में शिवपाल ने किया नये राजनैतिक विकल्प का ऐलान

new political front

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के तेवरों से इस समय सभी लोग हैरान हैं। उनके बगावती तेवर एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए चिंता का सबब बन गये हैं। शिवपाल यादव ने फिर से नयी राजनैतिक विकल्प (new political front) की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है। अब इस राजनैतिक विकल्प की घोषणा के पहले शिवपाल यादव ने इसके लिए समर्थन माँगना भी शुरू कर दिया है।

फर्रुखाबाद पहुंचे शिवपाल यादव :

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव पहुंचे हुए थे। यहाँ पर उन्होंने ऐलान किया कि बहुत जल्द सभी के सामने वे एक नया राजनैतिक विकल्प लाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका ये विकल्प सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं, देश की जनता के लिए होगा। ये विकल्प देश के किसानों और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगा। इसके पहले अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में भी शिवपाल यादव नये राजनैतिक विकल्प की घोषणा कर चुके हैं।

सपा पर साधा निशाना (new political front) :

यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद से वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवालिया हमले करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव में हार का कारण वे समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को मानते हैं। वे कह चुके हैं कि सपा में अब कुछ शिखंडी और दलाल शामिल हो गये हैं। इसी कारण समाजवादी पार्टी को निरंतर चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा पर बोले शिवपाल :

सपा नेता शिवपाल यादव ने अपने बयानों में भाजपा को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों में किसान को फसल का दाम निकालना मुश्किल हो रहा है। आलू की कीमत कौड़ियों के भाव हो चुकी है और किसानों को पानी, बिजली नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें : लड़की की मौत पर सीओ को बीजेपी नेता ने हड़काया

Related posts

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री’ के प्रेस कांफ्रेंस में ही ‘बिजली’ खेल रही थी आँख-मिंचौली

Kamal Tiwari
9 years ago

हिंसा में शामिल भीम सेना कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं- SSP सहारनपुर

Divyang Dixit
8 years ago

BHU को मिला नया वाइस चांसलर, जेएनयू के प्रोफेसर होंगे वाइस चांसलर, राकेश भटनागर बनेंगे वाइस चांसलर।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version