[nextpage title=”shivpal” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज आगरा में शुरू हो चुका है। इस अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ और सपा के झंडारोहण करने के साथ हुई थी। अधिवेशन की शुरुआत होने के साथ अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया था। अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही शिवपाल यादव ने ट्वीट (shivpal yadav new tweet) कर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

शिवपाल यादव ने किया ट्वीट :

  • आगरा में चल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए देश भर से नेता आये हुए हैं।
  • इस अधिवेशन में कई राज्यों से लगभग 15 हजार डेलिगेट्स पहुंचे हुए हैं।
  • अधिवेशन की शुरुआत के साथ राष्ट्रगान हुआ और सपा का झंडारोहण किया गया।
  • साथ ही सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मंच से संबोधन शुरू किया।
  • उन्होंने कहा कि कोई और नामांकन न होने पर अखिलेश को निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है।
  • पहले अध्यक्ष 3 साल के लिए होता था मगर अब इसे बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।
  • इसके बाद सपा पदाधिकारियों ने अखिलेश का माला पहनकर स्वागत किया।
  • इस दौरान मंच पर अखिलेश के साथ ही सपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें, राम और कृष्ण पर आजम खां ने दिया बयान

  • अखिलेश को रामगोपाल ने निर्विरोध अध्यक्ष बनाये जाने का ऐलान अधिवेशन में किया।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अभी तक इस अधिवेशन में नहीं पहुँचे हैं।
  • अब अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही शिवपाल यादव ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश को हार्दिक बधाई ,हृदय से शुभकामनायें एवं आशीर्वाद है।
  • इसके साथ ही सपा में सुलह की खबरों को फिर से हवा मिलनी शुरू हो गयी हैं।
  • अखिलेश के आगरा रवाना होने के पहले भी शिवपाल ने उन्हें फोन किया था।

ये भी पढ़ें, मुलायम सिंह के अधिवेशन में न पहुँचने पर अखिलेश ने दिया ‘बड़ा बयान’

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें