उत्तर प्रदेश सरकार से निष्कासित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी कार्यालय पहुँचे थे।

प्रेस कांफ्रेंस को किया संबोधित:

  • मुख्यमंत्री द्वारा सरकार से निष्कासित होने के बाद शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुँचे।
  • जहाँ शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया।

शिवपाल सिंह यादव देंगे इस्तीफा?:

  • सरकार से बर्खास्तगी के बाद शिवपाल सिंह यादव पार्टी कार्यालय पहुँचे थे।
  • जहाँ शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस वार्ता की।
  • ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि, शिवपाल सिंह यादव पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

शिवपाल सिंह ने कम शब्दों में कही अपनी बात:

  • कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा कार्यालय में अपने समर्थकों और मीडियाकर्मी को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी बात और व्यथा जनता के सामने रखी।
  • प्रेस वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने अपनी बर्खास्तगी पर कहा कि, उसकी चिंता नहीं है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, सीधे आरोप लगाये जाने से व्यथित हूँ।
  • शिवपाल सिंह यादव ने ये भी कहा कि, नेताजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, चुनाव का समय नजदीक है, जनता के साथ जायेंगे।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने अमर सिंह के करीबी होने की बात कहकर शिवपाल सिंह को बर्खास्त किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें