[nextpage title=”shivpal yadav” ]

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव लगातार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ज़ुबानी हमले करते आ रहे है। इसके बाद उन्होंने 3 मई को एक प्रेस कांफ्रेंस भी की जिसमें उन्होंने हैरान कर देने वाली बाते कही।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal yadav2″ ]

भू-माफियाओं पर अंकुश लगाए सरकार :

  • शिवपाल यादव ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि इटावा में भले लोगो को पीटा जाता है।
  • इसके बाद यदि वे लोग शिकायत दर्ज कराने जाते है तो पुलिस भी उन्हें मारती है।
  • इस गंभीर मुद्दे के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा की जाएगी।
  • शिवपाल ने कहा कि हम तो हमेशा से ही भू माफियाओं के खिलाफ खड़े रहे है।
  • उन्होंने कहा कि बैद्पुरा के सुधीर के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गयी थी।
  • इसके बाद उसे थाने में मारा गया और उसके घर के दरवाजे तोड़ दिए गए।
  • इस मामले में हम लोग डीएम और एसएसपी से भी बात करेंगे।
  • शिवपाल ने कहा कि कई विभागों में अब जैसे लूट शुरू हो गयी है।
  • इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि तीन महीने का समय अब पूरा हीओ चुका है।
  • साथ ही रामगोपाल का नाम लिए बिना उन्हें शकुनि कह डाला।
  • शिवपाल ने कहा कि शकुनी को एक बार गीता जरुर पढ़ लेनी चाहिए।
  • 3 महीने का लिया गया समय अब पूरा हो चुका है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि अब मेरे तीन महीने का समय शुरू हो चुका है।
  • इसके अलावा शिवपाल ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा बनाकर विरोधियो से लड़ा जाएगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें