समाजवादी पार्टी में सुलह की कोशिश का दौर जारी है। अब सपा में विवाद की जड़ मानें जा रहें शिवपाल यादव भी इस कोशिश में अपनी अहम भूमिका निभाते नज़र आ रहे हैं।

शिवपाल-आजम के बीच विचार-विमर्श :

  • शिवपाल यादव आज आजम खां से मिलने उनके आवास पहुंचे।
  • उनके साथ ही नारद राय और अम्बिका चौधरी भी मौजूद थे।
  • आजम खां के साथ इनकी बैठक हुई।
  • जिसमें सपा में चल रहे विवाद पर चर्चा हुई।
  • फिलहाल अभी तक शिवपाल या आजम खां ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है।
  • जानकारी हो कि सपा में विवाद के बाद से लगातार पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच बैठक चल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें