[nextpage title=”shivpal” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। इसमें देश भर से सपा के कई नेता शामिल होने आयेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने इस अधिवेशन की तैयारियाँ करना भी शुरू कर दिया है। इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 साल के लिए चुना जायेगा। इसके पहले आज सपा नेता शिवपाल यादव इटावा के जिला कारागार पहुँचे (shivpal yadav reached) जहाँ उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

https://youtu.be/7-_RATlVYzY

शिवपाल ने दिया बयान :

  • सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव आज इटावा के जिला कारागार पहुँचे थे।
  • इस दौरान उन्होंने बाहर आकर पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • शिवपाल ने कहा कि यूपी में लगातार अपराध की घटनाएँ, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा हैं।
  • उन्होंने कहा कि योगी सरकार को इस पर रोक लगाना चाहिए मगर वो ऐसा नहीं कर रही है।
  • सपा नेता ने कहा कि सरकार का यूपी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात भी गलत है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सभी के बीच सिर्फ परेशानियाँ ही हैं।

ये भी पढ़ें, PM की सभा के लिए CM के अफसरों ने जारी किया तुग़लकी फ़रमान

  • शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर बयान देते हुए कहा कि झूठे लोग जेल में जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि जो असली मुजरिम हैं वो लोग तो पैसे देकर घूमते दिखते हैं।
  • शिवपाल ने कहा कि सरकार के 6 महीने पूरे होने के बाद भी कुछ बदलाव नहीं आया है।
  • उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ही थानों की दलाली करेगी तो सरकार को असफल ही कहा जायेगा।
  • हालाँकि इस दौरान शिवपाल यादव ने सपा में मचे गृहयुद्ध पर कोई बात नहीं की।
  • शिवपाल यादव आज इटावा के जिला कारागार निरीक्षण के लिए पहुँचे थे।

ये भी पढ़ें, अखिलेश ने जारी किया ऐसा ‘पोस्टर’, कि फिर हो सकता है पार्टी में दंगल

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें