उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जहाँ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगे हुए हैं मगर दूसरी तरफ सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ही पार्टी के खिलाफ जाकर बागी नजर आ रहे हैं। वे लगातार नये राजनैतिक विकल्प की घोषणा की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। सपा नेता शिवपाल यादव अपने जन्मदिन पर आज लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट पहुंचे हुए थे जहाँ उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।

लोहिया ट्रस्ट पहुंचे शिवपाल :

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवपाल यादव के जन्मदिन को उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। लखनऊ में आज लोहिया ट्रस्ट में शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवपाल यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। साथ ही उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। शिवपाल यादव ने कहा कि ये संघर्ष करने का समय है जो सभी लोग मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस समय किसान से लेकर नौजवान सभी लोग परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कही कोई गरीबों की सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल कर ही चुनौतियों से निपट सकते हैं।

गरीबो को बाटेंगे कंबल :

समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज बसंत पंचमी पर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवपाल समर्थकों ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। लखनऊ से लेकर इटावा तक उनके समर्थकों ने शिवपाल यादव के स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं। सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आज 11.45 पर लखनऊ में दादा मियाँ की मजार जायेंगे। इसके बाद वे मजार पर गरीबों में कंबल बाटेंगे और भंडारे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव इटावा के लिए रवाना हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें : जब ठुमके लगा रहे ‘दरोगा जी’ तो राजधानी पुलिस कैसे रोके अपराध

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें