Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोहिया ट्रस्ट पहुंचे शिवपाल यादव ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जहाँ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगे हुए हैं मगर दूसरी तरफ सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ही पार्टी के खिलाफ जाकर बागी नजर आ रहे हैं। वे लगातार नये राजनैतिक विकल्प की घोषणा की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। सपा नेता शिवपाल यादव अपने जन्मदिन पर आज लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट पहुंचे हुए थे जहाँ उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।

लोहिया ट्रस्ट पहुंचे शिवपाल :

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवपाल यादव के जन्मदिन को उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। लखनऊ में आज लोहिया ट्रस्ट में शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवपाल यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। साथ ही उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। शिवपाल यादव ने कहा कि ये संघर्ष करने का समय है जो सभी लोग मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस समय किसान से लेकर नौजवान सभी लोग परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में कही कोई गरीबों की सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल कर ही चुनौतियों से निपट सकते हैं।

गरीबो को बाटेंगे कंबल :

समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज बसंत पंचमी पर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवपाल समर्थकों ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। लखनऊ से लेकर इटावा तक उनके समर्थकों ने शिवपाल यादव के स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं। सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आज 11.45 पर लखनऊ में दादा मियाँ की मजार जायेंगे। इसके बाद वे मजार पर गरीबों में कंबल बाटेंगे और भंडारे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव इटावा के लिए रवाना हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें : जब ठुमके लगा रहे ‘दरोगा जी’ तो राजधानी पुलिस कैसे रोके अपराध

Related posts

राजधानी में नो वेंडिंग जोन के लिए अभियान तेज़

UPORG DESK 1
6 years ago

कर्मचारियों ने 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन की उठायी मांग!

Vasundhra
7 years ago

सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रवक्ताओं के साथ करेंगे बैठक

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version