[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज घोषित हो चुकी है। अखिलेश की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव को जगह नहीं दी गयी है साथ ही मुलायम सिंह यादव को भी बाहर कर दिया गया है। अब इस पूरी घटना पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया (shivpal yadav reaction) सामने आयी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

शिवपाल ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह के अखिलेश को आशीर्वाद के बाद से सुलह की खबरें आ रही थी।
  • शिवपाल यादव ने भी अखिलेश को फोन करके अध्यक्ष बनने की अग्रिम बधाई दी थी।
  • साथ ही अखिलेश के अध्यक्ष बनने पर ट्वीट कर उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया था।
  • इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकते है।
  • खबरें थी कि खुद मुलायम भी अखिलेश से शिवपाल को पार्टी में पद दिए जाने की बात कह चुके है।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव ने अध्यक्ष बनने के साथ प्रमुख महासचिव का पद बनाया था।
  • समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है जिसमें बड़ा खुलासा हो गया है।

ये भी पढ़ें, मुलायम ने आशीर्वाद दिया, अखिलेश ने कार्यकारिणी में जगह नहीं दी

  • सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को शामिल नहीं किया गया है।
  • उनकी जगह इस कार्यकारिणी में इन्द्रजीत सरोज को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
  • इस पूरे मुद्दे पर सपा नेता शिवपाल यादव की प्रतिक्रया सामने आयी है।
  • शिवपाल यादव के रुख अखिलेश यादव के लिए अब भी नर्म बने हुए हैं।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा आगे बढ़ते रहें, हम सभी यही चाहते हैं।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि हम चाहते है कि पार्टी आगे बढ़ती रहे चाहे उसका रूप कोई भी हो।
  • उन्होंने कहा कि परिवार में कोई विवाद नहीं है और हम सभी हमेशा से एक हैं।
  • सपा नेता ने कहा कि हम सभी हमेशा ही अपने बच्चों को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को दिया झटका

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें