प्रदेश अध्यक्ष की कमान छीने जाने के घंटे भर के भीतर ही अखिलेश ने कैबिनेट में अपनी ताकत का एहसास करा दिया। चाचा के 9 मंत्रालयों में 7 मंत्रालयों को वापस ले लिया। चाचा की पहचान बन चुके पीडब्ल्यूडी विभाग भी अपने पास रख लिया। इसके साथ ही रातों-रात अन्य मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया। चाचा को कैबिनेट में शक्तिविहीन कर दिया।

  • अब चाचा भतीजे की गुस्ताखी को नजरअंदाज करते नहीं दिख रहे हैं।
  • चाचा ने अपने बड़े भाई और सपा सुप्रीमो से इस बाबत बात की।
  • उन्होंने अपने इस्तीफे की बात कर दी है।
  • सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा है कि अब वो प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए सेवाएं देने के काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश की ‘सियासी संकट’ का सबसे बड़ा महाकवरेज!

अब सरकार में नहीं रहेंगे शिवपालः

  • उत्तर प्रदेश में मचे सियासी घमासामन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
  • कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने अखिलेश सरकार के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
  • इसके साथ ही शिवपाल की पत्नी सरला यादव ने भी सपा प्रमुख को इस्तीफा भेज दिया है।
  • शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव ने पीसीएफ चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है।

राजनीतिक बकरीद: अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया, चाचा की पावर हुई ‘डबल’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें