Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: सपा के गढ़ में शिवपाल करेंगे रोड शो, कराएँगे ताकत का अहसास

shivpal yadav road show

shivpal yadav road show

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव 14 अक्टूबर को रोड शो करेंगे। इसमें वे विपक्षी पार्टियों को अपनी ताकत का अंदाजा कराएंगे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि कल समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के रोड शो में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मौजूद रहेंगे जहां फिरोजाबाद सेक्यूलर मोर्चा के कार्यकर्ता रोड शो मैं कठफोरी से हुंकार भरेंगे।

फिरोजाबाद से लड़ने की लग रही अटकलें :

समाजवादी पार्टी और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में इस रोड शो के दौरान महासंग्राम नजर आएगा। यहाँ पर शिवपाल यादव अपना जोरदार दम आजमाते हुए नजर आयेंगे। शिवपाल यादब की लगातार फिरोजाबाद में सक्रियता से उनके समाजवादी पार्टी से वर्तमान सांसद अक्षय यादव के खिलाफ लोक सभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालाँकि सेक्युलर मोर्चा के नेता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में अंतिम फैसला शिवपाल यादव का होगा और वही सभी को मान्य होगा।

चाचा-भतीजे में होगी टक्कर :

फिरोजाबाद का चुनावी दंगल राजनीति का नहीं बल्कि चाचा और भतीजे के बीच महासंग्राम का बन गया है। शिवपाल यादव अगर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो रोमांचक मुकाबला होगा। समाजवादी खेमे से निकले कई नेताओं को सेकुलर मोर्चा ने अपनी शरण में ले लिया है। अब देखना होगा समाजवादी पिटारे से निकले नेता समाजवादी सेकुलर मोर्चा में अपना कितना जनता के बीच दबदबा बना पाते हैं। इसके अलावा सेक्युलर मोर्चे का क्या भविष्य होगा, इस का जवाब भविष्य में छिपा हुआ है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

इस ख़ास मकसद से 22 को बनारस आ रहे पीएम मोदी!

Shashank
8 years ago

गृह मंत्रालय के निर्देश पर ताजमहल की सुरक्षा के लिए जारी हुआ अलर्ट!

Rupesh Rawat
8 years ago

हमारी खबर का असर, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार !

Ashutosh Srivastava
8 years ago
Exit mobile version