समाजवादी पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक चुके पूर्व मंत्री शिवपाल यादव अब पीछे मुड़कर देखने के मूड में नहीं हैं। सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद अब वे इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले गांधी जयंती यात्रा में शिवपाल सिंह यादव ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुलायम की सुरक्षा पर उठाये सवाल :

इटावा में गांधी जयंती यात्रा के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा है। जब महात्मा गांधी की हत्या हो सकती है तो नेताजी की क्यों नहीं। इससे पहले मंगलवार को मोर्चा के बैनर तले निकाली गई गांधी जयंती यात्रा में भी शिवपाल सिंह समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान बाइक, कारों का काफिला स्वयं मोर्चा संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रवाना किया।

तेजी से बढ़ रहा मोर्चा :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने गांधी जयंती यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर जिले से लोग जुड़ रहे हैं। बड़े बड़े नेता साथ में आ रहे हैं, अभी तक कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक साथ आ गए हैं। सेक्युलर मोर्चा का मकसद गरीब शोषितों की मदद करना है, साथ ही ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने दलों में वर्षों मेहनत के बाद भी उपेक्षित हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें