Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के असंतुष्ट नेताओं को सेक्युलर मोर्चा बना सकता है उम्मीदवार

shivpal yadav secular morcha candidate

shivpal yadav secular morcha candidate

आगामी लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी में टूट हो गयी है। सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना लिया है। इसके अलावा उन्होंने बुढ़ाना में रैली के दौरान ऐलान किया कि उनका मोर्चा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसके साथ ही सपा के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ कर सेक्युलर मोर्चे में शामिल हो रहे हैं और मोर्चे के उम्मीदवारों को लेकर सियासी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा :

समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव के सेक्लुयर मोर्चा के गठन के बाद सबसे ज्यादा बेचैनी सपा में है। शिवपाल यादव ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा शिवपाल के मोर्चे से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी की भी चर्चा तेज है और कहा जा रहा है कि पूर्वांचल की कई सीटों पर उम्मीदवारों का नाम भी लगभग तय किया जा चुका है। हालांकि अभी इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इन नामों में कई सपा छोड़ने वाले नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं।

इन्हें मिल सकता है टिकट :

पूर्व सपा सांसद शैलेंद्र कुमार को शिवपाल यादव का बेहद खास माना जाता है। हालांकि शैलेंद्र की ओर से इस मामले से संबंधित अब तक कोई बयान नहीं आया है। इसके अलावा सपा के कई बड़े नेता शिवपाल के साथ जाने को बेताब हैं। ये सब वही हैं जिन्हें सपा में अखिलेश यादव की नीतियों से पहरेज है। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि शैलेंद्र कुमार सेक्युलर मोर्चा के कौशांबी से प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके अलावा शिवपाल के एक अन्य करीबी मिर्जापुर के लालगंज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय सिंह को भी लोकसभा चुनाव लड़ने का मौक़ा मिल सकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय सिंह ने तो सपा के असंतुष्ट नेताओं को साधना भी शुरू कर दिया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

विदेश में फंसे पति की स्वदेश वापसी के लिये सांसद से मदद की गुहार, सौंपा ज्ञापन ।

Desk
3 years ago

Exclusive: स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से खास बातचीत

Kamal Tiwari
7 years ago

LIVE: लड़कियों के लिए प्रदेश में सुरक्षित माहौल बनाना है-आदित्यनाथ

Dhirendra Singh
7 years ago
Exit mobile version