[nextpage title=”shivpal” ]

बीते दिनों मुलायम सिंह यादव के अपने पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद देने के बाद से सपा नेता शिवपाल यादव को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद से शिवपाल यादव काफी शांत है और सभी को उनके अगले कदम का इंतजार है। अब शिवपाल यादव (shivpal yadav) से सम्बंधित इटावा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

शिवपाल दिखाएंगे ताकत :

  • समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध में हर रोज नए मोड़ आते दिख रहे हैं।
  • यूपी चुनाव के पहले शुरू गृहयुद्ध में शिवपाल और मुलायम सिंह यादव हमेशा साथ दिखाई दिए।
  • जब पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विवाद हुआ तब भी शिवपाल ने मुलायम का साथ दिया।
  • मगर बीते दिनों लोहिया ट्रस्ट की प्रेस कांफ्रेस में उन्हें मुलायम ने बड़ा झटका दिया था।
  • मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को पुत्र बताते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था।
  • सपा संरक्षक के आशीर्वाद के बाद अखिलेश यादव ने नेताजी, सपा जिंदाबाद का ट्वीट किया था।
  • साथ ही वे 3 महीने बाद मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें, राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

  • यहाँ पर उन्होंने मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण भी दिया हुआ था।
  • बताया जाता है कि इस निमंत्रण को सपा संरक्षक मुलायम ने स्वीकार भी कर लिया था।
  • इसके बाद से सभी को सपा नेता शिवपाल यादव के अगले कदम का इंतजार है।
  • अब शिवपाल यादव ने इटावा से एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी को हैरान कर दिया है।
  • 15 अगस्त की तरह की 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शिवपाल अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
  • सपा नेता शिवपाल यादव इस कार्यक्रम के लिए पिछले 3 दिनों से लगे हैं।
  • पिछली बार की तरह ये कार्यक्रम भी ‘मुलायम के लोग’ बैनर तले ही किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव के करीबी नेता की सड़क हादसे में मौत

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें