[nextpage title=”shivpal” ]

बिहार के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जब एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था तो उन्होंने अपने राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद उनके पद का अतिरिक्त प्रभार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को दे दिया गया था। बीते दिनों खबर आयी थी कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल (bihar governor) बनाया जा सकता है। इस मुद्दे पर सपा नेता शिवपाल यादव ने अब बड़ा बयान दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal2″ ]

https://youtu.be/iUR6LxOQxwE

आगरा पहुँचे थे शिवपाल यादव :

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव आगरा में सर्किट हाउस पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ उन्होंने पत्रकारों से बातें करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में इस समय मुस्लिम समाज बहुत ज्यादा डरा हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि सभी पिछड़े, व्यापारी और किसान इस सरकार से हताश हैं।
  • बीते दिनों हुए गोरखपुर हादसे पर भी शिवपाल यादव ने अपना बयान दिया।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि गोरखपुर में बच्चों की मौत का हादसा वाकई में दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
  • पूर्व मंत्री ने कहा कि ये हादसा सीधे तौर पर भाजपा सरकार की दें है।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि सपा में सम्मान न मिलने के कारण ही बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव के इस ‘करीबी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

  • मुलायम सिंह यादव को बिहार का राज्यपाल बनाये जाने पर भी शिवपाल ने बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि अगर सरकार को बनाना था तो नेताजी को राष्ट्रपति बनाना चाहिए था।
  • सपा नेता ने कहा कि जनता ने उम्मीदों से भाजपा सरकार बनाई थी मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग यूपी सरकार से निराश हो चुका है।
  • पहले सरकार ने नोटबंदी और फिर जीएसटी से व्यापारी की कमर तोड़ दी है।
  • शिवपाल ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के 24 घंटे बिजली के दावे उनके जिले में ही पोल खोल रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि मथुरा में ही लोगों को 18-20 घंटे ही बिजली मिल रही है।

ये भी पढ़ें, अब यहाँ भी कटी महिला की चोटी,गाँव में दहशत!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें