[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव में हार के बाद अब 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। लोकसभा में इस समय सपा के 5 सांसद हैं जिन्हें सपा अगले चुनावों में बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बीते दिन एक कार्यक्रम के लिए मैनपुरी पहुंचें सपा नेता शिवपाल यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनाव लड़ने (mulayam singh compete) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

मैनपुरी से चुनाव लड़ें मुलायम :

  • यूपी चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी की नजरें इस समय 2019 के चुनावों पर है।
  • 2014 में समाजवादी पार्टी के लोकसभा में 5 सांसद चुन कर पहुँचे थे।
  • सपा ने इस बार के चुनाव में संख्या को बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुद यूपी के आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे।
  • पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर शिवपाल यादव ने बयान दिया है।
  • बीते दिनों एक कार्यक्रम के लिए सपा नेता शिवपाल यादव मैनपुरी पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने एक बड़ा बयान दिया था।
  • शिवपाल ने कहा कि 2019 में नेताजी को आजमगढ़ से नहीं, मैनपुरी से चुनाव लड़ना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही परिवार और पार्टी को एक करने में लगा हुआ हूँ।

ये भी पढ़ें, आज भाजपा को मिल सकता है 5वां MLC!

  • शिवपाल ने कहा कि 2019 में एक साथ चुनाव लड़ने पर ही जीत मिल सकेगी।
  • अगर परिवार के लोग अलग-अलग होकर लड़ेंगे तो परिवार का वोट बंट जायेगा।
  • साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अखिलेश के बयान पर नाराजगी दिखाई।
  • इस मुद्दे पर जब शिवपाल यादव से सवाल किये गए तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को विकास पुरुष कहा था।
  • शिवपाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला था।
  • पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की मौतों पर सरकार ने कुछ नहीं किया है।
  • उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी से लेकर किसान तक परेशान हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश सरकार के इस काम की जाँच करेगी मोदी सरकार

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें