[nextpage title=”shivpal yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद से ही अखिलेश यादव की सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार आलोचनाएँ की जा रही है। बीते दिनों मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के बारे में काफी कुछ कहा था अब इसी क्रम में सपा नेता शिवपाल यादव ने इस बार जो कहा है, वह सभी के सामने सच्चाई लाने के लिए बहुत है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal yadav” ]

अखिलेश दें पद से इस्तीफ़ा :

  • समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस से गठबंधन किया था।
  • इसका भी कुछ ज्यादा फायदा उसे नहीं मिला और मात्र 47 सीटों पर ही सपा सिमट गयी थी।
  • परिणाम आने के बाद से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अखिलेश पर हमला बोले हुए थे।
  • अब अखिलेश के चाचा और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी कुछ कहा है।
  • शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं की बात नहीं मानी इसीलिये असफल हुए है।
  • इस बात से अखिलेश को सबक लेना चाहिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष पद मुलायम सिंह को वापस मिले और सभी को मिल कर बात करनी चाहिए।
  • यही एक तरीका है जिससे परिवार और समाजवादी पार्टी में फिर से एकजुटता आ सकती है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें