उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो के समय से ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हुआ था जो अभी तक चल ही रहा है। अखिलेश यादव हमेशा से ही अमर सिंह पर इस युद्ध के कारण होने का आरोप लगाते रहे है। मगर अब शिवपाल सिंह यादव ने अमर सिंह के बारे में टिपण्णी कर सभी को हैरान कर दिया है।

अमर सिंह है मेरे दोस्त :

  • समाजवादी पार्टी में चुनाव के पहले से ही सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
  • अखिलेश यादव लगातार अमर सिंह पर मुलायम और शिवपाल को भड़काने का आरोप लगाते रहे है।
  • मगर मुलायम सिंह यादव हमेशा कहते रहे है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
  • अब सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी अमर सिंह पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
  • शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह हमेशा मेरे दोस्त थे और रहेंगे।
  • वे 8 मार्च को वृंदावन के गोविंद मठ में आयोजित दुर्गा महोत्सव की पूर्ण-आहुति में शामिल हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि नयी राजनैतिक पार्टी बनाने की कवायद जारी है।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी का आदेश मिलते ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
  • आपको बता दें कि शिवपाल खुद कई बार नयी पार्टी बनाने की बात को कह चुके है।
  • मगर अभी तक उन्होंने इसके लिए कोई भी बड़ी पहल की शुरुआत नहीं की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें