2019 के लोकसभा चुनावों के पहले सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। हालाँकि सपा के कई कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अब भी सुलह की गुंजाइश बाकी है। मीडिया के इन्हीं सवालों पर शिवपाल सिंह यादव ने खुलकर अपने जवाब दिए।

शिवपाल ने बढ़ाई मुश्किलें :

2019 के लोकसभा चुनावों में ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ आने से यूपी में एक नई राजनीतिक ताकत सामने आई है। इसका नजारा बीते 4 उपचुनावों में देखने को मिला है हालांकि इटावा के जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा कर महागठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है जो सपा के लिए नयी मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शिवपाल यादव ने कहा कि जो क़दम मैंने आगे बढ़ा लिया है, वो बढ़ गया है[/penci_blockquote]

अखिलेश से सुलह पर बोले शिवपाल :

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि जो क़दम मैंने आगे बढ़ा लिया, वो बढ़ गया है। आज तक मैंने जो काम किया, वो डंके की चोट पर किया है। मैंने 30 साल तक लगातार संघर्ष किया है और खून पसीने से समाजवादी पार्टी बनाई लेकिन वहाँ पर मेरी, नेता जी और लाखों समाजवादी साथियों की उपेक्षा हो रही थी। अखिलेश से सुलह पर उन्होंने कहा कि अब कदम पीछे खींचने का सवाल ही नहीं है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें