2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं संग रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। सपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इन दिनों अखिलेश यादव के लिए काफी नर्म दिखाई दे रहे हैं। उनके बयानों में पहले जैसा विरोधाभास काफी कम देखने को मिलता है। इस बीच एक शोक सभा में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

शोक सभा में पहुंचे शिवपाल यादव :

मैनपुरी में अखिलेश यादव की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव को भरोसा है कि महागठबंधन के कारण भारतीय जनता पार्टी की हालत पतली हो रही है। महागठबंधन भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में आसानी से हरा देगा। शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी में राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं अर्चना राठौर के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश तथा देश में महागठबंधन बनने के बाद भाजपा का हारना निश्चित है। उत्तर प्रदेश में सपा के कितनी लोकसभा सीट पर लडऩे के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इस पर तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फैसला लेंगे।

तोताराम यादव के हंगामे पर बोले शिवपाल :

पैक्सफेड चुनाव में पूर्व मंत्री तोताराम यादव के हंगामे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जमकर बेईमानी हो रही है। जब नामांकन ही नहीं करने दे रहे तो चुनाव क्या होगा। हम तो कह रहे हैं कि अब चुनाव बन्द कर इसका भी सरकारीकरण कर दो। शिवपाल सिंह जागीर विकास खंड के पर्वतपुर हवेली में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जमकर बीजेपी पर हमला बोला।

ये भी पढ़ें-

भाजपा नेता के घर की महिलाओं ने सहायक अध्यापिका को लाठी से पीटा

लखनऊ: छुटपुट घटनाओं के लिए एंटी डकैती सेल का गठन

अपना दल के सांसद के गुर्गों की गुंडई, सभा में VDO का मोबाइल छीन की बदसलूकी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें