[nextpage title=”shivpal yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो के खत्म होने के बाद से शिवपाल यादव के नयी पार्टी बनाने की चर्चाएँ जोरो पर है। अब इटावा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आखिरकार उन्होंने इसका ऐलान कर ही डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal yadav2″ ]

शिवपाल बनायेंगे सेक्युलर मोर्चा :

  • यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 47 सीटें प्राप्त हुई थी।
  • इसके बाद से ही शिवपाल लगातार अखिलेश यादव पर ज़ुबानी हमले कर रहे थे।
  • उन्होंने कहा था कि अखिलेश को अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को दे देना चाहिए।
  • तभी पूरा परिवार एक हो सकेगा और विरोधियो का सामना किया जाएगा।
  • 3 मई को शिवपाल यादव ने इटावा में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • यहाँ उन्होंने कहा कि तीन महीने का समय पूरा होने में सिर्फ एक महीना बचा हुआ है।
  • अब अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को दे देना चाहिए।
  • यदि अखिलेश ऐसा नहीं करेंगे तो सेक्युलर दलों को मिलकर एक मोर्चा बनाया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के नेतृत्व में ही यह मोर्चा बनाया जाएगा।
  • इसके अलावा उन्होंने रामगोपाल पर भी उन्होंने निशाना साधा।
  • शिवपाल ने कहा कि शकुनि को संविधान छोड़कर गीता को पढ़ना चाहिए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें