[nextpage title=”shivpal yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के पहले से समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है। एक बार फिर सीधे तौर अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव ने एक बड़ा बयान दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal yadav2″ ]

सपा में हुआ नेताजी का अपमान :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी को मात्र 47 सीटें ही मिली थी।
  • मगर इससे सबक लेने की बजाय सभी नेता आपसी वर्चस्व की जंग में लग हुए है।
  • इसी क्रम में अब सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बड़ा बयान दिया है।
  • शिवपाल ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन बहुत जल्द होने वाला है।
  • यह बड़ा कदम हमनें आहात और अपमानित होकर ही उठाया है।
  • समाजवादी पार्टी में नेताजी का भी कोई सम्मान नहीं रह गया है।
  • नेताजी के अपमान पर ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन होगा।
  • समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने नेताजी को अपमानित किया है।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश और रामगोपाल ने नेताजी को अपमानित किया है।
  • आपको बता दें कि बीते दिनों ही शिवपाल ने नयी पार्टी बनाने की घोषणा की है।
  • शिवपाल के नयी पार्टी बनाने पर अखिलेश यादव की अभी तक कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें