[nextpage title=”ramgopal” ]

बीते दिनों ही समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा था कि वे अपने सेक्युलर मोर्चे का ऐलान जुलाई में करेंगे। इस मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा था कि जो चुनाव चिन्ह नहीं बचा पाए वो पार्टी क्या बनायेंगे। अब शिवपाल ने भी इस पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”ramgopal2″ ]

रामगोपाल यादव है चुगलखोर :

  • समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव किसी काम से इटावा आये हुए थे।
  • यहाँ उन्होंने सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उसका जवाब दिया।
  • शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल चुगलखोर और चापलूस व्यक्ति है।
  • हम सभी लोग मिलकर इन चुगलखोरो और चापलूसों को सबक सिखायेंगे।
  • उन्होंने कहा कि हवा में कौन है, ये बार सभी को पता है।
  • इन सभी चुगलखोरो और चापलूसों को सबक सिखाया जाएगा।
  • आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया था।
  • शिवपाल ने कहा था कि इसकी घोषणा आगामी जुलाई माह में की जाएगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा था कि इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बनाया जाएगा।
  • शिवपाल ने कहा था कि नेताजी को उनका सम्मान वापस दिलाना जरुरी हो गया है।
  • इसी कारण से सभी समाजवादियो को मिलाकर यह मोर्चा बनाया जा रहा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें