Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कासगंज दंगे के आरोपियो को मिले कड़ी से कड़ी सजा: शिवपाल सिंह यादव

shivpal singh yadav

shivpal singh yadav

समाजवादी पार्टी में चल रही रार पिछले विधानसभा चुनावों के समय से पार्टी में बनी हुई है। सपा को लगातार प्रदेश के 2 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। फिर भी पार्टी में अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच दूरियां पहले जैसी बनी हुई है। दोनों नेता किसी कार्यक्रम में साथ मंच पर दिखाई नहीं देते है। मगर एक मुद्दे पर आकर अब सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने पार्टी नेता का समर्थन किया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव :

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव मैनपुरी में पूर्व विधायक मानिक चन्द्र यादव के घर पर चाय पार्टी के लिए पहुंचे थे। शिवपाल यादव के पहुँचने पर समर्थकों ने माला पहनकर उनका स्वागत किया था। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ गरीबो और किसानो का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने किसानो से जो भी वादे किये है, वो सिर्फ जनता को प्रलोभन देने के लिए हैं। भाजपा ने कभी किसानो के हित में न बात की है और न ही करती है। शिवपाल यादव ने इस दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की और भाजपा सरकार को घेरने का काम किया।

सपा नेता का किया समर्थन :

बीते गणतंत्र दिवस पर कांसगज में हुई दुर्घटना पर शिवपाल यादव ने कहा कि वहां पर जो दंगा हुआ है, वो बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि कासगंज दंगे के जो भी आरोपी हैं, उन पर कड़ी कार्यवाही नही की जा रही है। भाजपा सरकार सजा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है। शिवपाल ने दो दिन पहले सपा के राज्यसभा सदस्य और अखिलेश खेमे के नेता बाबू दर्शन सिंह यादव के सपा को कमजोर बताने के बयान का समर्थन किया। शिवपाल ने कहा कि सपा के पास विधानसभा में सिर्फ 47 सीटें है और लोकसभा मे 5 सीटे है। अगर सपा मे सब ठीक होता तो आज स्थिति कुछ और होती।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश की सभा में ‘गजनी’ और ‘हनुमान’ बने आकर्षण का केंद्र

Related posts

विवाहिता ने सल्फास खाकर जान दी, पति से झगड़ा बनी मौत की वजह, परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई से इनकार किया, हापुड़ की रहने वाली है हिना, थाना कोतवाली क्षेत्र के मुफ्ती वाडा इलाके का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

स्मृति ईरानी आज स्वास्थ्य मंत्री से करेंगी मुलाकात!

Mohammad Zahid
8 years ago

आगरा – चंबल नदी की गोद में पहुंचे 1225 नन्हे घडियाल

Desk
4 years ago
Exit mobile version