2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी ने भी अपनी पारिवारिक कलह से उबरते हुए बसपा के साथ गठबंधन कर भाजपा को हैरान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आक्रामक रहने वाले शिवपाल सिंह यादव इन दिनों अपने भतीजे पर काफी नर्म हैं। दोनों दलों के गठबंधन और नरेश अग्रवाल के भाजपा में जाने के बाद से ही शिवपाल यादव फिर से पहले जैसी भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इटावा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

शिवपाल का दावा :

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि सपा और बसपा गठबंधन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पतन का सबसे बड़ा कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि वोटों का बिखराव रूकने से यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में हर सीट पर विजय हासिल करेगा। शिवपाल ने इटावा के बसरेहर कस्बे में बने एक स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। जनता का सम्मान भी सुरक्षित नहीं है वहीं महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे दुकानदारों के अस्तित्व पर बड़ा सकंट डाल दिया है। खास उद्योगपति ही देश की अर्थ व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के खातों में अब तक 15 लाख रुपए नहीं आए हैं।

 

ये भी पढ़ें: 2019 के पहले भाजपा का बड़ा नेता समर्थकों संग सपा में शामिल

पारिवारिक एकता पर बोले शिवपाल यादव :

सपा के पूर्व प्रदेश ने परिवार की एकता को दोहराते हुए कि हमें उन लोगों से सचेत रहना चाहिए जो दलबदलू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब से गई, प्रदेश में तब से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि अब जुल्म-अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा। योगी सरकार के एक साल पूरे होने पर सपा नेता ने कहा कि एक साल में कोई नया काम नहीं हुआ। पुलिस रिपोर्ट लिखने से लेकर अपराधियों को छोड़ने का पैसा ले रही है। आम जनता की कमर टूट चुकी है अब लोग थाने में जाने तक से डर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास के बाहर गैंगरेप पीड़िता किया आत्मदाह का प्रयास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें