मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निष्कासित होने के बाद शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के आवास पर पहुँच चुके हैं।

सपा प्रमुख वरिष्ठ नेताओं के साथ कर रहे हैं बैठक:

  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को सीएम ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।
  • जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सपा प्रमुख मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं।
  • सपा प्रमुख के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है।
  • बैठक में सपा प्रमुख समेत शिवपाल सिंह यादव, रेवती रमण, बेनी प्रसाद वर्मा और नरेश अग्रवाल मौजूद हैं।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा भी मौजूद हैं।

बैठक समाप्त:

  • समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल समेत 7 मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद सपा प्रमुख के आवास पर चल रही बैठक समाप्त हो गयी है।
  • जिसके बाद सभी वरिष्ठ नेता बैठक से बाहर आ गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें