Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कैराना-नूरपुर उपचुनाव में जीत पर शिवपाल यादव ने दी बधाई

shivpal yadav birthday

shivpal yadav birthday

लगातार बढ़त बना कर रखने वाले वाली आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करवा दी हैं.उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी मतो से हराया। समाजवादी और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने उपचुनाव जीत लिया हैं। उनका मुकाबला भाजपा की मृगांका सिंह से था. तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 55 हजार वोटो से हराया है। सपा और रालोद की इस जीत पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है।

भाजपा का हुआ सफाया :

देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी में बीजेपी को डबल झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से उसकी नूरपुर विधानसभा सीट छीन ली है। इसके अलावा कैराना में भाजपा का जीतना उसकी साख का सवाल बन गया था, उसमें भी भाजपा को हार मिली है। सपा और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी अंतर से हरा दिया है। इन दोनों जीत से निश्चित तौर पर भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। देखना है कि इस गठबंधन का बीजेपी 2019 में कैसे मुकाबला करती है।

 

ये भी पढ़ें: कैराना लोकसभा उपचुनाव: तबस्सुम हसन 55 हजार वोटों से जीतीं

शिवपाल ने किया ट्वीट :

सपा ने इतिहास रचते हुए नूरपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। यहाँ पर सपा के नईमुल हसन ने भाजपा की अवनी सिंह को हराया है। इसके अलावा कैराना में रालोद की तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हरा दिया है। विपक्ष की इस जीत पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ट्वीट कर जीते हुए नेताओं को बधाई दी है। शिवपाल ने कहा कि नूरपुर विधानसभा एवं कैराना लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर श्री नईमुल हसन जी व श्रीमती तबस्सुम हसन जी को हार्दिक बधाई एवं मतदाताओं को धन्यवाद व आभार। हालाँकि इन उपचुनाव में प्रचार से सपा ने शिवपाल और मुलायम को दूर रखा था।

 

ये भी पढ़ें: 4 बजे आवास खाली करेंगे अखिलेश, राज्य संपत्ति विभाग को लिखा पत्र

Related posts

2 गुल्लक फोड़कर आया दूल्हे का सेहरा, उधार रुपये लेकर हुई शादी!

Sudhir Kumar
8 years ago

लखनऊ : सत्यदेव पचौरी ‘‘नेशनल मिशन फाॅर जेम’’ के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला का करेंगे शुभारम्भ

Short News Desk
6 years ago

वाराणसी शहर से डेरी बाहर शिफ्ट करने को लेकर याचिका, हाईकोर्ट में 21 मार्च को होगी मामले की सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी जानकारी, एक अन्य याचिका पर कोर्ट ने इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव से मांगा था व्यक्तिगत हलफनामा, कोर्ट ने पूछा हलफनामा दाखिल हुआ या नहीं, कोर्ट ने कहा आदेश का पालन न करना है कोर्ट की अवमानना, शहर में छुट्टा जानवरों के कारण हो रही हैं दुर्घटनाएं, कोर्ट ने कहा समस्या का होना चाहिए हल, विजय कुमार चौधरी ने दाखिल की है जनहित याचिका, चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस सुनीत कुमार की खंडपीठ ने दिया आदेश।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version