Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

संगठन में जिम्मेदारी पर शिवपाल को अखिलेश के आदेश का इंतजार

shivpal yadav

shivpal yadav

2017 के विधानसभा चुनावों के बाद से ही समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे शिवपाल सिंह यादव हाशिए पर आ गए हैं। शिवपाल सिंह यादव को अब संगठन में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हरी झंडी का इंतजार है। इस बीच अपने निजी दौरे पर सपा विधायक शिवपाल यादव बरेली पहुंचे हुए थे। यहाँ पर उनसे मिलने के लिए एकाध सपाई दिखाई दिए। इस बीच मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दे दिया है।

सपा में विधायक हैं शिवपाल यादव :

बरेली में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम फिलहाल तो समाजवादी पार्टी में मात्र विधायक ही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो अखिलेश यादव है। उन्होंने कहा कि वह अगर उन्हें जिम्मेदारी देंगे तो वे संगठन के मामलों में दखल देंगे। अपने राजनीतिक भविष्य पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी अपनी है, हमेशा इसके साथ रहेंगे। महागठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि फिलहाल सपा और बसपा एकसाथ हैं। कांग्रेस समेत अन्य दल मिल जाएं तो भाजपा की हार तय हो जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को दस गुना बढ़ा हुआ बताया है।

 

ये भी पढ़ें: VIDEO: अमेठी में रंजिश को लेकर सरेआम महिला को मारी गोली, वीडियो वायरल

बीजेपी पर बोला हमला :

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रशासन या पुलिस का दारोगा तक भाजपा के माननीयों की नहीं सुनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि जनता के काम क्या करा पाएंगे। अखिलेश यादव के सरकारी बंगले को खाली करने और तोड़-फोड़ पर वह अखिलेश का समर्थन करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि घर खाली करने में समय दिया जाता है, वो नहीं दिया गया। तोडफ़ोड़ करने पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कोई सरकारी नहीं, सिर्फ अपना सामान लेकर गए हैं। समाजवादी कुनबे में कलह तो फिलहाल थम गई लेकिन अभी शिवपाल सिंह यादव को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है। लोकसभा चुनाव से पार्टी में बहुत कुछ बदलाव होने की चर्चा है। शिवपाल सिंह यादव के दौरे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: दो दिन बाद थी बेटी की शादी और उजड़ गया आशियाना

Related posts

आर्मी को किसी ने राजनीति में धकेला तो वो भाजपा है: अखिलेश यादव 

UP ORG DESK
6 years ago

भदोही-कुएं से मिला अज्ञात महिला का शव

kumar Rahul
7 years ago

अमेठी में बीड़ी कारोबारी से जुड़े युवकों से 2 लाख रुपये की लूट

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version