समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर उनका मोर्चा चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि बिना उनके मोर्चे को शामिल किये केंद्र में सरकार बनाना असंभव होगा। शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से उनके भी लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आना शुरू हो गयी है।

2019 और 2022 में चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी के सहयोग के बिना देश में अगली सरकार बनाना मुमकिन नहीं होगा। उनका कहना है कि सेक्युलर मोर्चा वक्त की जरूरतहै और हमेशा रहेगी। शिवपाल यादव ने कहा कि उनका मोर्चा पूरी ताकत के साथ लोकसभा का 2019 का चुनाव लड़ेगा जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मजबूत दल के रूप में हमारा मोर्चा उभरेगा। शिवपाल ने कहा कि उनके सेक्युलर मोर्चा लगातार अब बढ़ता जाएगा। चंद दिनों में मोर्चे की ताकत का एहसास सियासी हल्के में हो जाएगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शिवपाल यादव ने दावा किया कि उनके सहयोग के बिना देश में सरकार बनाना मुमकिन नहीं होगा।[/penci_blockquote]

एटा से लड़ सकते हैं चुनाव :

शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपनी पहुँच का अंदाजा सभी को करा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि उनका मोर्चा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। इसके अला उनके खुद के भी चुनाव लड़ने की खबरें आना शुरू हो गयी हैं। सियासी गलियारों में चर्चाएँ हैं कि शिवपाल यादव यूपी की एटा सीट से अपने सेक्युलर मोर्चे के चुनाव निशान पर मैदान में उतर सकते हैं। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के राजवीर सिंह सांसद हैं जो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे हैं। हालाँकि शिवपाल के चुनाव लड़ने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है फिर भी उनकी सक्रियता देखकर ऐसी चर्चाएँ होना शुरू हो गयी हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें