Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नेपाल रवाना हुए शिवपाल यादव, पशुपतिनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

shivpal yadav

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। इसके अलावा उन्होंने इस मोर्चे के तहत यूपी की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनावों के पहले शिवपाल यादव का ये कदम सपा को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बीच शिवपाल यादव लखनऊ से नेपाल के लिए निकल गए हैं। वहां पर वे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करेंगे और उसके बाद यूपी के जिलों का दौरा शुरू करेंगे।

नेपाल दौरे पर गए शिवपाल यादव :

समाजवादी पार्टी से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल यादव बीती रात काठमांडू के लिए रवाना हो गए हैं। वहाँ पर वे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करेंगे। खबरें हैं कि इसके बाद वे यूपी के जिलों का दौरा शुरू करेंगे और जनता के बीच अपने मोर्चे का प्रचार करेंगे। शिवपाल के पहले पीएम मोदी भी नेपाल में पशुपतिनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा राहुल गांधी भी इन दिनों अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए हुए हैं।

[penci_blockquote style=”style-3″ align=”none” author=””]सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव काठमांडू रवाना हो गए हैं[/penci_blockquote]

लखनऊ में लगे होर्डिंग्स :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की होर्डिंग लगाई गयी है। ये सभी होर्डिंग्स शिवपाल के आवास से लेकर विक्रमादित्य मार्ग तक लगाई गयी हैं। ख़ास बात है कि इन होर्डिंग्स में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा होर्डिंग्स में शिवपाल यादव और आदित्य की तस्वीर भी लगी हुई है। कई होर्डिंग में तो समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की भी फोटो लगी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

नाला पार करते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग की पानी मे डूबने से हुई मौत

Short News
7 years ago

मुरादाबाद : राम मंदिर अपने स्थान पर ही बनेगा, वहा कुछ और नहीं बनेगा : केशव मौर्य 

UP ORG DESK
6 years ago

शरारती तत्वों द्वारा झंडा यात्रा निकाले जाने को लेकर पुलिस ने किया मामला दर्ज, कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने 4 लोगों को लिए हिरासत में, 5 लोगों नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, झंडा यात्रा की नहीं ली गई थी परमिशन, कोतवाली नगर का मामला कोतवाली नगर के नगर का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version