[nextpage title=”Aditya” ]
उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में झगड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने भाई शिवपाल सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच सामंजस्य बिठाने में अभी तक सफल नहीं रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर मुख्यमंत्री भी पार्टी और परिवार के भीतर उनके साथ जो भी हुआ है, उससे बेहद क्षुब्ध हैं। समाजवादी परिवार की कलह तबसे खुलकर सामने आई है, जब शिवपाल सिंह यादव को सपा प्रमुख ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। मुलायम सिंह यादव के इस फैसले के चलते ही पार्टी दो धड़ों में विभाजित हो गयी है, पार्टी के सदस्य कुछ सपा प्रमुख और कुछ सीएम के समर्थन में खड़े हैं। ताजा जानकारी तक शिवपाल सिंह यादव के पुत्र भी इस कलह में कूद पड़े हैं और सीएम अखिलेश पर टिप्पणी की है।
अगले पेज पर जाने क्या बोले आदित्य यादव सीएम अखिलेश के बारे में:
[/nextpage]
[nextpage title=”Aditya2″ ]
आदित्य यादव भी कूदे पारिवारिक झगड़े में:
- समाजवादी परिवार का झगड़ा अब काफी मुखर हो गया है।
- जिसके साथ ही सीएम अखिलेश और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच खाई बढ़ती जा रही है।
- जिसके बाद अब इस लड़ाई में शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव भी कूद पड़े हैं।
- आदित्य यादव ने सीएम अखिलेश और पार्टी के भावी सीएम को लेकर टिप्पणी की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
- आदित्य यादव ने सीएम के लिए कहा कि, अखिलेश जी ही पार्टी के मुख्यमंत्री और युवा नेता हैं।
शिवपाल सिंह यादव भी यही कहते हैं:
- शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव का भी यही कहना है कि, अखिलेश ही सीएम का चेहरा होंगे।
- वहीँ उनके पिता और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी बार-बार यही कहते हैं कि, अखिलेश ही सीएम बनेंगे।
- अगर इन घटनाक्रमों को सही माना जाये तो क्या मुख्यमंत्री अखिलेश को अपने चाचा से नहीं बल्कि सपा प्रमुख से शिकायत है?
- वहीँ सीएम के करीबी उदयवीर सिंह ने एक ओपन लैटर में सपा परिवार के झगड़े के पीछे सपा प्रमुख की दूसरी पत्नी की भूमिका पर सवाल उठाये थे।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार