2 साल पहले श्रावस्ती जिले में हुए एक दुराचार के मामले में 53 लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाये गए थे, जिसके तहत शनिवार 17 जून को CBCID की टीम श्रावस्ती जिले में पहुंची है। गौरतलब है कि, CBCID की टीम इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर जांच के लिए श्रावस्ती जिले में पहुंची है।

पूरा मामला:

  • उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 2 साल पहले एक दुराचार का मामला दर्ज कराया गया था।
  • जिसके तहत मामले में करीब 52 लोगों पर उत्पीड़न के साथ दुराचार करने के गंभीर आरोप लगाये थे।
  • यह आरोप श्रावस्ती जिले के गिलौला इलाके की एक युवती ने लगाये थे।
  • युवती के आरोपों के घेरे में सरकारी डॉक्टर, व्यापारी, पुलिस समेत 53 लोगों के नाम शामिल थे।
  • जिसके बाद मामले में हाई कोर्ट ने CBCID को जांच सौंपी थी।
  • इसी क्रम में शनिवार को CBCID की 5 सदस्यीय टीम गिलौला पहुंची है।

CBCID टीम ने मीडिया से बनायी दूरी:

  • 53 लोगों पर उत्पीड़न के साथ दुराचार के मामले में CBCID की टीम जांच के लिए पहुंची है।
  • वहीँ जांच करने पहुंची CBCID की टीम ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।
  • साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: बिजबेहा मुठभेड़ : सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, हथियार बरामद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें