2019 के लोकसभा चुनावो के पहले समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध एक बार फिर से उठता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनावों में सभी 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का भी ऐलान किया है। इस बीच यूपी के एक बड़े संगठन ने शिवपाल यादव को आगामी चुनावों को लिए अपना समर्थन प्रदान कर दिया है।

सपा में शुरू हुआ गृहयुद्ध :

समाजवादी पार्टी से पूरी तरह दूरी बना चुके पूर्व मंत्री और सेक्युलर मोर्चा नेता शिवपाल सिंह यादव ने साफ कर दिया है कि वे अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी में अपने विरोधियों पर तीर छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह अब ‘रावण’, ‘कंस’ व ‘दुर्योधन’ जैसे लोगों से धर्मयुद्ध के लिए तैयार हैं। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल लखनऊ में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शिवपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस युग में भी कुछ लोगों को सत्ता का मद है। महाभारत की तरह अब एक बार फिर धर्मयुद्ध होगा और ऐसे लोगों का अहंकार खत्म किया जाएगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””] शिवपाल ने साफ कर दिया है कि वे अब पीछे हटने वाले नहीं हैं[/penci_blockquote]

श्रीकृष्ण वाहिनी ने किया समर्थन :

लखनऊ में कृष्ण वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि अभी तक संगठन सामाजिक तौर पर कार्य कर रहा है। इसके संरक्षक शिवपाल सिंह यादव हैं। जब शिवपाल समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर राजनीतिक मैदान में उतर आए हैं तो यह संगठन भी उनके साथ चुनाव में उतरेगा और प्रचार करेगा। इस सम्मेलन में सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने भी सेक्युलर मोर्चा को समर्थन देने का ऐलान किया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें