योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने विपक्षियों पर षड़यंत्र करने का आरोप लगाया है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष को शर्म आनी चाहिए। जिस विपक्ष ने 15 सालों तक उत्‍तर प्रदेश में शासन किया, वे दो महीने की सरकार से हिसाब मांग रहे है। श्रीकांत शर्मा ने कहा ‘सन्‍यासी की सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश हो रही है।’

एक साल में सरपट दौड़ेगी योगी सरकार : Shrikant Sharma

अपराधियों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई की जाएगी

  • श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सहारनपुर के मामले में स्थिति को कंट्रोल किया जा चुका है।
  • जातीय संघर्ष के पीछे शामिल अपराधियों को चिन्ह्ति करने का काम किया जा रहा है।
  • साजिश रचने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • मायावती के जाने के बाद दोबारा लोग भड़के, इसके लिए वे खुद जिम्‍मेदार हैं।
  • विपक्ष पहले षड़यंत्र रचता है फिर आरोप लगाता है
  • श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष योगी सरकार के कामों से परेशान है।
  • योगी सरकार ने विपक्ष की पोल खोलकर रख दी है।
  • विपक्ष के पास राजनीति का कोई विकल्‍प नहीं बचा है।
  • विपक्ष पहले योगी सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचता है और बाद में आरोप भी लगता है।
  • ऐसे लोगों को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।
  • ये भी पढ़ें: जातिवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही सपा और बसपा: केशव मौर्या

सहारनपुर हिंसा में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

  • श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सहारनपुर हिंसा में शामिल दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
  • स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के आलाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
  • अराजक तत्‍वों पर लगाम कसने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
  • कोई भी नेता राजनीतिक रोटी न सेंक पाए इसलिए नेताओं के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • षड़यंत्रकारियों के खिलाफ पुलिस जल्‍द ही कार्रवाई करेगी।
  • ये भी पढ़ें: गैंगेरप कांड: गायत्री के दो सहयोगियों ने कोर्ट में किया सरेंडर!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें