राजधानी के वजीरगंज थाने की पुलिस ने फर्जी वसीयत के कागज बनाकर जालसाजी करके संपत्ति बेचने के आरोप में श्याम बहार गुटखा के तथाकथित मालिक राहुल मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जालसाज ने करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है और इस पर कई जालसाजी के मुकदमें दर्ज हैं। (shyam bahar pan masala)
गोंडा में गार्ड की गोली मारकर हत्या, 50 लाख की लूट
- आरोपी पिछले कई महीनों से छिपकर स्थान बदलकर रह रहा था।
- पुलिस की आहट पाते ही आरोपी चकमा देकर फरार हो जाता था।
- वजीरगंज थानाध्यक्ष पंकज सिंह एवं अंबर गंज चौकी इंचार्ज पंकज त्यागी के संयुक्त प्रयास से आरोपी मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
- पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
हरदोई में शिक्षिका ने छात्राओं को तो सीतापुर में मासूम को पीटा
विधवा बहू की संम्पति हड़पने का आरोप
- गौरतलब है कि प्रदेश के बड़े गुटखा पान मसाला श्यामबहार के मालिकों पर पिछले दिनों कई मुकदमें दर्ज किये गए थे।
- गुटखा कम्पनी के मालिकों द्वारा अपनी विधवा बहू के बंद पड़े मकान को तोड़कर जमीनदोज करने का भी आरोप लगा था।
- इस मामले में अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
- पीड़िता मीनाक्षी मिश्रा ने बताया कि उसके पति संजीव मिश्रा का देहान्त होने के बाद वह पति द्वारा अर्जित सम्पत्तियों की एक मात्र विधिक उत्तराधिकारी है।
- उसकी सम्पत्तियों हो हथियाने के लिए उसके ससुर सुबोध मिश्रा सास, देवर व अन्य लोगों द्वारा स्व. संजीव मिश्रा की एक फर्जी पंजीकृत विक्रय विलेख अपने पक्ष में निष्पादित कराया तथा उसी को आधार बनाते हुए उसकी सम्पत्ति को दिया।
- जबकि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लखनऊ की जांच में उपरोक्त दोनों विलेख फर्जी पाये गए।
- निबन्धन कार्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत से अपनी सगी विधवा बहू की संम्पत्ति, फर्जी वसीयत व बयनामा तैयार हड़पने का मामला प्रकाश में आया था।
यूपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट में 700 करोड़ का घोटाला!
आई.जी. स्टाम्प की जांच में हुआ था फर्जीवाड़े का खुलासा
- विधवा बहू की शिकायत पर करोड़ों के इस फर्जीवाड़े की जांच, आई.जी. स्टाम्प द्वारा करायी गयी तो पूरा फर्जीवाड़ा खुल गया। (shyam bahar pan masala)
- उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में एक एफआईआर वजीरगंज थाने में दर्ज की गई थी।
- अपने खिलाफ तय कार्यवाई से बौखलाए गुटखा कम्पनी के मालिकों द्वारा पीड़िता का अलीगंज स्थित बंद पड़े मकान को पूरी तरह से तोड़ दिया गया था।
- मीनाक्षी मिश्रा ने बताया कि चूंकि वह बाहर रहती है, मकान तोड़े जाने की जानकारी होने पर कुछ दिन पूर्व लखनऊ आकर देखा, तो मकान को कुछ लोग तोड़ रहे थे।
- मौजूद लोगों ने बताया कि वह तो केवल मजदूर हैं।
- मालिक से बात कर लो, मालिक का फोन नम्बर मांगने पर उनके द्वारा कहा गया कि उनकेे पास कोई फोन नम्बर नहीं हैं।
- पूरे मामले की शिकायत अलीगंज पुलिस से की गई, जिस पर पुलिस ने 25 जुलाई 2016 को मुअसं 334/2016 धारा-452, 427 आईपीसी के तहत दर्ज किया था।
तिहाड़ जेल से सीरियल किलर की पत्नी कर रही गैंग का संचालन, STF ने 7 शूटरों को दबोचा
संजीव मिश्रा ने रखी थी श्याम बहार पान मसाला की नींव
- श्याम बहार पान मसाला की नींव रखने वाले संजीव मिश्रा की मौत के बाद से उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति को हड़पने का कुचक्र रचने वाला राहुल मिश्रा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
- राहुल मिश्रा ने फर्जी वसीयत बनाकर उसे रजिस्ट्रार आफिस के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिली-भगत करके असली साबित करके, संजीव मिश्रा की काफी सम्पत्ति को बेच डाला था।
- उक्त सम्पत्तियों की वास्तविक मालकिन मृतक संजीव मिश्रा की पत्नी मीनाक्षी मिश्रा को जब फर्जीवाडे की जानकारी हुई तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी।
- मृतक संजीव मिश्रा की श्याम बहार गुटखा के ट्रेडमार्क को भी राहुल मिश्रा ने गलत हलफनामें के आधार पर हथिया लिया। (shyam bahar pan masala)
- जिसके संबंध में भी वजीरगंज कोतवाली में ही एक अन्य मुकदमा दर्ज है।
- ज्ञात हो कि राहुल मिश्रा व उसके सहयोगी काफी समय से फरार चल रहे थे।
- जिसमें न्यायालय द्वारा दो मुकदमों में गैर जमानतीय वारन्ट भी जारी किया गया था।
- 10 अक्तूबर 2017 को वजीरगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज, अंबर गंज (थाना सआदतगंज), पंकज त्यागी के संयुक्त प्रयास से राहुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।
डिप्टी सीएमओ की मौत पर बवाल, डीएम और सीएमओ पर दर्ज हो सकता है केस
राहुल मिश्रा एवं अन्य सहयोगियों पर दर्ज हैं कुल सात मुकदमें
- मु0अ0सं0 672/2016, थाना वजीरगंज।
- मु0अ0सं0 401/2016, थाना वजीरगंज।
- मु0अ0सं0 698/2016, थाना वजीरगंज।
- मु0अ0सं0 334/2016, थाना अलीगंज।
- मु0अ0सं0 66/2017, थाना अलीगंज।
- मु0अ0सं0 193/2016, थाना तालकटोरा।
- मु0अ0सं0 590/2016, थाना सरोजनीनगर। (shyam bahar pan masala)
हरदोई में नलकूप ऑपरेटर ने खुद को गोली से उड़ाया
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.