उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी गलतियों से योगी सरकार के अफसर सबक ले रहे हैं। यही वजह है कि वो अपने विभाग की हर कमी को दूर करने में तत्पर दिखाई दे रहे हैं। इसी के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सभी चिकित्सालयों के डिस्प्ले बोर्ड में शव-वाहन की उपलब्धता की स्थिति को दर्शाने का निर्देश दिया है। साथ ही उससे सम्बंधित समस्त जानकारियां डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित करने को कही हैं।

ये भी पढ़ें : डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब!

सभी cmo को दिए गए निर्देश

  • कई बार अस्पतालों के अमानवीय रुख के कारण मृतक के परिवार को यह सुविधाएं नहीं मिल पाती।
  • परिवार के सदस्य को खोने का गम तो होता ही है वही अस्पताल की अमानवीयता भी उन्हें कष्ट पहुँचती है।
  • उनकी इन समस्याओं को ख़त्म करने के लिए स्वस्थ्य मंत्री ने नया आदेश जारी किया है।
  • जिसमे सभी चिकित्सालयों के डिस्प्ले बोर्ड में शव-वाहन की उपलब्धता की स्थिति को दर्शान होगा।
  • इसके साथ ही शव वाहन का नम्बर और वाहन चालक का मोबाइल नम्बर भी डिस्प्ले बोर्ड में अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  •  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है।

ये भी पढ़ें : CM योगी ने दी 91 जरुरतमंदों को 1,24,76,000 की आर्थिक मदद!

  • ताकि अब किसी मृतक के परिवार को ऐसी असुविधा दोबारा न हो जैसी अभी तक होती थी।
  • अव्यवस्था के कारण मृतक के परिजन शवों को साइकिल या अन्य माध्यमों से  अपने गन्तव्य स्थान तक ले जाते थे।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को चिकित्सालयों में शव-वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये।
  • उन्होंने आगाह किया कि लापरवाही की स्थिति में जिले के सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

ये भी पढ़ें : जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को सरकार देगी मुआवजा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें