उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा है। अब सपा ने कानपुर देहात की सीट सिकंदरा पर होने वाले उपचुनाव पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सपा को टक्कर देने के लिए भाजपा ने अब इस बड़े चेहरे को मैदान में उतार दिया है।

भाजपा ने उतारा उम्मीदवार :

  • इसके पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश ने इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
  • सिकंदरा सीट के उपचुनाव के लिए पवन कटियार को सपा प्रत्याशी बनाया गया है।
  • इसके अलावा फतेहपुर से राकेश सचान को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है।
  • उन्हें काफी समय पहले अभी से आगामी 2019 लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।
  • इसके अलावा कांग्रेस ने सिकंदरा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
  • कांग्रेस ने प्रभाकर पाण्डेय को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
  • वहीँ भाजपा से दिवंगत विधायक मथुरा पाल के बेटे अजित पाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • चुनाव आयोग ने कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव को मंजूरी दी है।
  • इसके तहत उपचुनाव में 21 दिसंबर को मतदान किया जायेगा।
  • वहीँ 26 दिसंबर को सिकंदरा विधानसभा सीट के मतदान का परिणाम घोषित किया जायेगा।
  • यह सीट भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल की आकस्मिक मौत के बाद खाली हुई थी।
  • सिकंदरा की इस सीट पर जीत हासिल करना सपा और भाजपा दोनों के लिए साख का सवाल है
  • इस सीट पर जहाँ सपा जीत हासिल कर अपने गढ़ को बचाए रखना चाहेगी
  • वहीँ भाजपा के लिए अपनी जीती हुई सीट बचाने की चुनौती रहेगी
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें